All Information Related to Women Health And Their Issues like Obstetrics,Pregnancy,Superstitions Mahila Arogya

Wednesday, July 14, 2021

महिलाओं में लहसून खाने से फायदे और नुकसान


लहसुन क्या हैं ?

अंग्रेज़ी में Garlic बोलते है!


जी हम बात कर रहे हैं लहसुन की जो कि आमतौर पर कई खाद्य व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, इसका प्रयोग सब्जी बनाने में खासकर किया जाता है। इससे खाने में एक अलग ही खुशबू आती है। लेकिन इसमें कुछ प्रभावी स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। लहसुन का प्रमुख औषधीय यौगिक एलिकिन नामक तत्व है जिसमें जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा लहसुन विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसमें विटामिन बी 1, बी 12, सेलेनियम और कई अन्य खनिज निहित हैं।


लहसुन एंटी-बायोटिक और एंटी-वायरल लाभ प्रदान करता है जो लहसुन को सर्दी और खांसी के लिए एक अद्भुत उपचार बना देती है।


लहसून खाली पेट खाने से बहुत फायदे है!

महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे  !

लहसुन एक ऐसी जड़ीबूटी है जिसका उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है। इसके अलावा भारतीय व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए लहसुन का उपयोग करते है। लहसुन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह स्वास्थ्य से जुडी समस्या को ठीक करने में प्रभावी होता है। कई महिलाओं को लहसुन की गंध बिलकुल पसंद नहीं आती है, लेकिन लहसुन के इतने फायदे होते है की आपको पता नहीं होगा। लहसुन की कली खाने से चयापचय की क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके अलावा वजन कम करने में, हृदय को स्वस्थ रखने में, कैंसर की रोकथाम करने में मदद करता है। चलिए आज के लेख के माध्यम से आपको महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे के बारे में बताने वाले है। 

 
महिलाओं के लिए लहसुन के फायदेमंद है!

लहसुन के पोषक तत्व ?

लहसुन में बहुत से पोषक तत्व और मिनरल्स पाया जाता है। इसमें मेगनीज, विटामिन बी 12, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन बी1 और कैल्शियम !
लहसुन एक तरह की खाद्य सामग्री है। यह सब्जियों की शोभा बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। सब्जियों और दाल बिना तड़का के बेस्वाद या बेजान रहते है यदि इन सब्जियों और डालो को लहसुन से तड़का लगाया जाये तो मानों इनमे जान आ जाती है। लहसुन के गुण खाने की लज्जत को और बढ़ा देते है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट,एंटी बैक्टीरयल गुण प्रचुर मात्रा में होते है।यह खानो के साथ -साथ सेहत के लिए बहुत भी बहुत फायदेमंद होता है।



महिलाओं के लिए लहसुन के आरोग्यदायक  फायदे ?

महिलाओं के स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने के लिए लहसुन के बहुत से फायदे है। 

वजन कम करने में – बहुत सी महिलाएं अपना वजन कम करने के लिए अनेको घरेलु उपाय का उपयोग करती है, लेकिन आपको बता दे लहसुन ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमे कई तरह के पौष्टिक गुण है जो शरीर की स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने के साथ वजन को कम करने में मदद करता है। कच्चे लहसुन में थर्मोजेनिक पदार्थ मौजूद है जो शरीर में गर्मी पैदा करता है। यदि महिलाएं नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करती है तो शरीर की चर्बी कम होने लगती है। इसके अलावा शरीर का वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। लहुसन आंत से जुडी समस्या को ठीक करने में भी मदद करता है। 


कैंसर के लिए गुणकारी!
महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने में लहसुन फायदेमंद होता है। महिलाओं में होने वाले कैंसर को रोकथाम करने में लहसुन बहुत उपयोगी होता है क्योंकि लहसुन में डायलीसल्फाइड होता है जो एंटीऑक्सीडेंटिव तनाव को रोकने में सहायता करता है। Colon Cancer,Uterine Fibroids,Breast Cancer आदि कैंसर मैं फायदेमंद|

रोग प्रतिरोधक क्षमता – 

महिलाओं में अक्सर कमजोरी की समस्या होती है जिसके वजह से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए महिलाओं को रोजाना लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। लहसुन में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होता है, जो रोगो से लड़ने में मदद करता है और शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाता है। 

गठिया के लिए – 
महिलाओं में गठिया की समस्या को दूर करने में लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में कुछ ऐसे गुण मौजूद है जो हड्डियों की कमजोरी को दुर करने में मदद करता है। लहसुन के सेवन करने से यह डायलील डाइसल्फाईड मेक्ट्रिक्स को कम करने के लिए एंजाइमो को दबाने में सहायता करता है। गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। गठिया के दर्द से परेशान है तो अपने भोजन में लहसुन को जरूर शामिल करें।
मधुमेह –

महिलाओं में मधुमेह के स्तर को नियंत्रण करने में लहसुन की कली बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में कुछ ऐसे एंजाइम मौजूद है जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इस वजह से महिलाओं रक्त परिसंचरण में काफी सुधार देखा जाता है। लहसुन का सेवन करने से मधुमेह को नियंत्रण करने में मदद करता है। 
पथरी में लहसुन खा सकते हैं?

लहसुन को रोजाना खाने से फायदा होता है



बुखार से बचाव – 

महिलाओं में बुखार की समस्या को ठीक करने में लहसुन अच्छा घरेलु उपचार है। कुछ अध्ययन के अनुसार तेज बुखार के समय बीमार व्यक्ति को लहसुन का उपयोग सरसों के तेल में मिलाकर बीमार व्यक्ति को अच्छी तरह मालिश करना चाहिए। यह करने से बुखार में कुछ हद तक राहत मिलती है!
बाल लहसुन का सेवन करने से झडते नहीं|

CRP ज्यादा हो तो लहसुन खा सकते है!

गरोदर महिलाएं लहसुन का सेवन
गरोदर महिलाएं लहसुन का सेवन, कम मात्रा में कर सकती है मगर सिर्फ़ खाने मे  दो से तीन लहसुन कलीया डाल सकती है|
पहला दूसरा तिमाह में लहसुन का सेवन कर नहीं सकते ,कम मात्रा में खा सकते हैं |मगर तीसरी तिमाही में ब्लड प्रेशर कम रहा तो नहीं ले सकते सिर्फ  सेवन खाने में दो से तीन लहसुन की कलियां कर सकते हैं| लहसुन गर्म होने के कारण पहली तिमाही में लहसुन की कलियां खाने से गर्भपात हो सकता ह है और गर्भपात से ज्यादा खून जा सकता है| डिलीवरी के दौरान ज्यादा को जा सकता है|

पीरियड और लहसून|
बहुत सारे महिलाओं का पीरियड के बारे में अंधश्रद्धा और अभी भी बहुत सवाल रहते हैं |
उसमें से एक है पीरियड में लहसुन का सेवन करना है या नहीं?
पीरियड में लहसुन का सेवन कम मात्रा में कर सकते हैं ,मगर सिर्फ खाने में दो से तीन कलियां| लहसुन खून को पतला बनाता है इसीलिए बहुत लोगों का मानना  है कि ,पीरियड में खाने से हेवी ब्लीडिंग या ज्यादा ब्लीडिंग हो सकता है मगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऐसा किधर भी डॉक्यूमेंटेशन नहीं है| पीरियड के पहले दिन लहसुन का सेवन करना नहीं चाहिए |दूसरे दिन के बाद पीरियड में लहसुन का सेवन खाने में दो कलियों तक कर सकते हैं मगर आपको पहले से हेवी मेंस्ट्रुएशन होता है तो नहीं खाना चाहिए|
वैज्ञानिक भाषा में लहसुन का पीरियड से कुछ भी लेना देना नहीं है मगर आयुर्वेद के हिसाब से ऊपर बताए हुए कारण से आप पीरियड में लहसुन का सेवन नहीं  कर सकते|








@crazycervix 

No comments:

Post a Comment